राजस्थान प्रदेश में आज दोपहर 2 बजे तक 154 नए कोरोना मरीज मिल चुके हैं, जिसके बाद राजस्थान में मरीजों की कुल संख्या 4688 हो गई हैं। राजस्थान में अब तक कोरोना से 125 लोगों की मौत हो गई हैं, वही 2646 लोग कोरोना से ठीक हो गए हैं। गुरुवार को भी राजस्थान में 206 नए मरीज मिले थे।
आज अजमेर में 2 मरीज, बारां और भरतपुर में 1-1 मरीज, बाड़मेर और चितौड़गढ़ में भी 1-1 मरीज, चूरू में 2 मरीज, दौसा और डूंगरपुर में 1-1 मरीज, जयपुर में 11 मरीज, जैसलमेर में 2 मरीज, जालौर में 5 मरीज, झुंझुनूं में 1 मरीज, जोधपुर में 12 मरीज, करौली में 1 मरीज, कोटा में 48 नए कोरोना मरीज मिले। इसके अलावा पाली में 13 मरीज, राजसमंद में 3 मरीज, सीकर में 3 मरीज और उदयपुर में 38 नए मरीज मिले हैं।

Tnxx for comment