पलाड़ा सरपंच मामले में कोर्ट का फैंसला, फिर से बहाल होगी पलाड़ा सरपंच

INC News
0
नागौर, राजस्थान।



पिछले महीने नागौर के कुचामन पंचायत समिति के ग्राम पलाड़ा कक सरपंच लिना कंवर को निलंबित किया गया था। इस मामले में सरपंच की ओर से कोर्ट में याचिका लगाई गई थी, जिस पर आज कोर्ट ने फैंसला किया हैं। कोर्ट ने पूरे मामले को सुनने के बाद सरपंच को फिर से बहाल कर दिया हैं। अब पलाड़ा सरपंच लिना कंवर फिर से पलाड़ा ग्राम का सरपंच पद संभालेगी। हम आपको बता दे कि 12 अप्रेल को पलाड़ा सरपंच लिना कंवर को सरपंच पद से निलंबित किया गया था।

दरअसल पलाड़ा सरपंच को निलंबित करने का कारण उनके पति विजय सिंह पलाड़ा के कुर्सी ओर बैठने और एक सरकारी कमर्चारी को धमकाना था। 26 मार्च को विजय सिंह पलाड़ा पंचायत भवन में बैठकर एक सरकारी अध्यापक को बाहर निकलने के लिए बोलते हैं, जिसका वीडियो वायरल हुआ था। इसी के तहत पंचायती राज विभाग ने इस मामले में कार्यवाही करते हुए सरपंच को निलंबित कर दिया था।
Tags

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default