राजस्थान में सोमवार को मिले 174 नए मरीज, अब राजस्थान में कुल 3988 संक्रमित मरीज

INC News
0
जयपुर, राजस्थान।



राजस्थान प्रदेश में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा हैं। प्रदेश में हर दिन 100 से ज्यादा नए मरीज मिल रहे है। आज सोमवार को राजस्थान में 174 नए कोरोना मरीज मिले हैं, जिसके बाद राजस्थान में कोरोना मरीज की संख्या 3988 हो गई हैं। राजस्थान में आज रात तक यह आंकड़ा 4000 तक पहुंच गया हैं। प्रदेश में कोरोना की वजह से 113 लोगों की मौत हो चुकी हैं, वहीं  2324 लोग कोरोना से ठीक हो गए हैं।

आज राजस्थान के उदयपुर में 49 मरीज, टोंक में 2 मरीज, सिरोही में 7 मरीज, पाली में 5 मरीज, नागौर में 9 मरीज मिले हैं, इसके अलावा कोटा में 9 मरीज, करौली में 2 मरीज, जोधपुर में 13 , जैसलमेर में 2 मरीज, जयपुर में 28 मरीज, डूंगरपुर में 1 मरीज, दौसा में 2मरीज, चितौड़गढ़ में 5 मरीज, भरतपुर में 3 मरीज, बाड़मेर में 3 मरीज, अजमेर में 12 मरीज, अलवर में 11 मरीज, राजसमंद में 4 मरीज, जालौर में 6, चूरू में 1 मरीज मिला हैं।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default