राजस्थान प्रदेश में इस साल मौसम ने बहुत बार फेरबदल किया हैं। प्रदेश में सर्दी में भी कई बार बारिश हुई और ओले गिरे। पिछले कई दिनों से राजस्थान में आंधी, बारिश और ओले भी गिर रहे हैं। ऐसा मानो जैसे राजस्थान का मौसम बदल गया हो। फिलहाल ताजा जानकारी के अनुसार राजस्थान में 14 मई तक बारिश और ओले गिरने का दौर जारी रहेगा। हालांकि यह जो बारिश हो रही हैं, यह कोई मानसून नहीं हैं। राजस्थान में 25 जून को मानसून आने जा रहा हैं।
मौसम विभाग लगभग 30सालो के आंकड़ों के आधार पर मानसून की तिथि बताता हैं, इस बार पहले 15 जून मानसून की तिथि थी, लेकिन अब वो बदलकर 25 जुन हो गई हैं। राजस्थान में 25 जून से 27 सितंबर तक मानसून का दौर रहेगा। खेती के हिसाब से मानसून सही समय पर आ रहा हैं। राजस्थान में किसान मानसून के समय खेतों में बाजरा, ज्वार, मोठ जैसी फसलें उगाते हैं। इन फसलों के लिए यह मानसून ठीक है।

Tnxx for comment