विधायक रूपाराम मुरावतिया ने सांसद बेनीवाल से मांगी मदद, तो दूसरे ही दिन बेनीवाल ने की सहायता

INC News
0
नागौर, राजस्थान।


मकराना विधायक रूपाराम मुरावतिया ने रविवार को नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल से अपील करके मकराना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पोर्टेबल वेंटिलेटर की मांग की। मकराना विधायक ने कहा कि कोरोना के संभावित खतरे को देखते हुए गांवो के सभी PHC में कोरोना बचाव सामग्री भी उपलब्ध करवानी चाहिए। विधायक रूपाराम ने यह मांग सांसद हनुमान बेनीवाल से रविवार के दिन की थी।

इस मामले में नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने आज सोमवार को ध्यान देकर तुरंत सम्बंधित विभाग को निर्देशित किया। सांसद हनुमान बेनीवाल ने विधायक मुरावतिया को लिखा कि
मा.विधायक महोदय मकराना CHC पर पोर्टेबल वेंटिलेटर व अन्य चिकित्सा संसाधन उपलब्ध करवाने के निर्देश दे दिये गए है ! संकट की इस घड़ी में जिले की जनता को किसी भी दृष्टि से परेशान नही होंने देंगे।
Tags

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default