नागौर में फिर पैर पसारने लगा कोरोना, आज फिर आए 2 और नए कोरोना पॉजिटिव

INC News
0
नागौर, राजस्थान।



देश और दुनियां में कोरोना वायरस कम होने का नाम भी नहीं ले रहा हैं। हर दिन कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। नागौर जिले में एक बार कोरोना की रफ्तार धीमी हो गई थी, लगभग मरीज ठीक भी हो गए थे, लेकिन अब एक बार फिर नागौर जिले में कोरोना ने पैर पसारने शुरू कर दिए है। रविवार को नागौर में 3 नए कोरोना मरीज मिले थे, वही आज सोमवार को भी नागौर में 2 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। अब नागौर में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 124 हो गई हैं।

रविवार को नागौर के नावां विधानसभा के इंदोखा गांव में एक सरकारी कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिला था। इसके अलावा एक कोरोना पॉजिटिव नागौर के जायल तहसील के डेह गांव में मिला था। इसके अलावा आज भी 2 मरीज मिले है, हालांकि अभी तक दोनों मरीज नागौर में कहां से है, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई हैं। हम आपको बता दे कि नागौर में 2 मरीजों की मौत भी हो गई हैं, वही 108 मरीज नागौर में कोरोना से ठीक भी हो गए है।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default