राजस्थान में आज मिले 126 कोरोना मरीज, 4000 के पास पहुँचा राजस्थान का ग्राफ

INC News
0
जयपुर, राजस्थान।



राजस्थान प्रदेश में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा हैं। प्रदेश में हर दिन 100 से ज्यादा नए मरीज मिल रहे है। आज सोमवार को राजस्थान में 126 नए कोरोना मरीज मिले हैं, जिसके बाद राजस्थान में कोरोना मरीज की संख्या 3940 हो गई हैं। राजस्थान में आज रात तक यह आंकड़ा 4000 तक पहुंच गया हैं। प्रदेश में कोरोना की वजह से 108 लोगों की मौत हो चुकी हैं, वहीं 2241 लोग कोरोना से ठीक हो गए हैं।

आज राजस्थान के उदयपुर में 46 मरीज, टोंक में 2 मरीज, सिरोही में 4 मरीज, पाली में 5 मरीज, नागौर में 2 मरीज मिले हैं, इसके अलावा कोटा में 3 मरीज, करौली में 2 मरीज, जोधपुर में 2 , जैसलमेर में 1 मरीज, जयपुर में 17 मरीज, डूंगरपुर में 1 मरीज, दौसा में 2मरीज, चितौड़गढ़ में 5 मरीज, भरतपुर में 1 मरीज, बाड़मेर में 2 मरीज, अजमेर में 11 मरीज, अलवर में 11 मरीज, राजसमंद में 4 मरीज, जालौर में 5 मरीज मिले हैं।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default