राजस्थान प्रदेश में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा हैं, प्रदेश के अब हर जिले में कोरोना पहुंच गया हैं। राजस्थान के झालावाड़ जिले में भी 246 कोरोना मरीज हैं। झालावाड़ जिला राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का गढ़ माना जाता हैं। वसुंधरा राजे झालावाड़ की झालरापाटन विधानसभा सीट से चुनाव लड़ती हैं और वसुंधरा राजे राजस्थान से 2 बार मुख्यमंत्री भी बन चुकी हैं, वही झालावाड़ लोकसभा सीट से वसुंधरा राजे के बेटे दुष्यंत सिंह चुनाव लड़ते हैं। दोनों ही मां और बेटे का इस क्षेत्र पर काफी बड़ा प्रभाव हैं।
अब लोगों ने लगाए झालावाड़ में लापता के पोस्टर
कोरोना के इस महामारी काल में झालावाड़ में अब पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और उनके बेटे सांसद दुष्यंत सिंह के लापता होने और गुमशुदगी के पोस्टर लग गए है, लोगों ने इनाम राशि के तौर पर 21000 का इनाम भी रखा हैं। दरअसल ऐसा इसलिए हुआ कि अभी तक 2 महीने बाद भी वसुंधरा राजे ने अपनी विधानसभा सीट झालरापाटन का कोई दौरा नहीं किया, वसुंधरा राजे जब से देश मे कोरोना की पुष्टि हुई हैं, तब से राजस्थान से बाहर हैं, बताया जा रहा हैं कि वसुंधरा राजे लखनऊ गई थी और वही रुकी हुई हैं।
दूसरी ओर वसुंधरा राजे के बेटे दुष्यंत सिंह झालावाड़ से सांसद हैं और जब से कोरोना के कारण लॉक डाउन हुआ है, तब से अपनी मां वसुंधरा की तरह दुष्यंत सिंह भी राजस्थान से बाहर हैं। सूत्रों के अनुसार दुष्यंत सिंह दिल्ली में ही रह रहे है। इस कारण क्षेत्र की जनता में भारी आक्रोश हैं और लोगों ने उनके गुमशुदा होने के पोस्टर भी लगा दिए है।



Tnxx for comment