नागौर जिले में सुबह-सुबह मिले 13 मरीज, जिले में कोरोना ग्राफ पहुंचा 437 पर

INC News
0
नागौर, राजस्थान।



राजस्थान के नागौर जिले में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा हैं, नागौर में आज फिर नए 13 मरीज मिल गए हैं, जिसके बाद नागौर में कोरोना मरीजों की संख्या 438 हो गई हैं, नागौर में गुरुवार को भी 9 नए मरीज मिले थे। नागौर जिले में अब तक 8 लोगों की मौत भी कोरोना से हो चुकी हैं, वहीं अब तक नागौर जिले में 168 लोग कोरोना से ठीक भी हो गए हैं।

आज नागौर जिले के रियाबड़ी के ढाणीपूरा गांव में 9 मरीज मिले हैं, इस गांव में पहले भी 4 मरीज मिल चुके है, जिसके बाद अब इस गांव में कुल 14 पॉजिटिव हो गए हैं, वही रियाबड़ी में कुल 23 मरीज हो गए हैं। वही 2 मामले आज परबतसर के गूलर गांव के सामने आए हैं, आज 1 मरीज डीडवाना में भी मिला हैं, वही 1 मरीज मेड़ता के बासनी सिंधा में मिला हैं।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default