जोधपुर, राजस्थान।
राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्मदिन 3 मई को हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्म 3 मई 1951 को जोधपुर में हुआ था। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 69 वर्ष के हो गए हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राजस्थान प्रदेश से तीसरी बार मुख्यमंत्री के रूप में कार्यरत है। सीएम अशोक गहलोत ने इस बार अपना जन्मदिन नही मनाने का फैंसला लिया है और इसके पीछे का कारण कोरोना महामारी हैं। उनके हाथ मे राजस्थान प्रदेश की कमान हैं और राजस्थान में 2700 से ज्यादा कोरोना मरीज हैं। ऐसे में सीएम गहलोत ने इस बार जन्मदिन नहीं मनाने का फैंसला लिया है।
सीएम गहलोत ने कहा कि संकट की इस घड़ी में राजस्थान की जनता ने मेरा भरपूर साथ दिया और मुझे भरपूर स्नेह दिया। मेरे जीवन की यही सबसे बड़ी पूंजी हैं, मैं प्रदेश वासियों से तीसरे लॉक डाउन की पालना करने की अपील करता हूँ।

Tnxx for comment