राजस्थान में कोरोना मरीजों की संख्या 4000 से ऊँपर हो गई हैं। प्रदेश में आज 68 नए मरीज मिले हैं, जिसके बाद राजस्थान में कोरोना मरीजों की संख्या 4046 हो गई हैं। राजस्थान में अब तक कोरोना से 115 लोगों की मौत हो चुकी हैं, वही प्रदेश में अब तक 2378 लोग कोरोना से ठीक हो गए है। लेकिन राजस्थान के 9 जिले ऐसे हैं, जहां कोरोना के 100 से ज्यादा मरीज हैं। इन 9 जिलों में प्रदेश के 70% मरीज हैं।
राजस्थान के कुल 4000 मरीजों में 3400 मरीज अकेले इन 9 जिलों के हैं। क्या आप जानते है कि वो जिले कौनसे हैं? आइये हम आपको बताते हैं। राजस्थान के जयपुर में सबसे ज्यादा मरीज हैं, जयपुर में 1269 मरीज हो गए हैं, दूसरा नम्बर जोधपुर का हैं। जोधपुर में कुल मरीज़ो की संख्या 886 हैं। तीसरा नम्बर कोटा का हैं, जहां मरीजों की संख्या 264 हो गई हैं, इसके बाद अजमेर में233 मरीज हैं, उदयपुर में कुल 214 मरीज हैं, टोंक में 142 मरीज हैं, चितौड़गढ़ में भी 142 मरीज हो गए, वही नागौर में 131 मरीज हैं, तो भरतपुर में 119 मरीज हो गए हैं।


Tnxx for comment