जयपुर, राजस्थान।
राजस्थान प्रदेश में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा हैं। प्रदेश में हर दिन 100 से ज्यादा नए मरीज मिल रहे है। आज सोमवार को राजस्थान में 138 नए कोरोना मरीज मिले हैं, जिसके बाद राजस्थान में कोरोना मरीज की संख्या 4126 हो गई हैं। प्रदेश में कोरोना की वजह से 117 लोगों की मौत हो चुकी हैं, वहीं 2454 लोग कोरोना से ठीक हो गए हैं।
आज राजस्थान के उदयपुर में 42 मरीज, सीकर में 2 मरीज, राजसमंद में 1 मरीज, पाली में 1 मरीज, नागौर में 6 मरीज मिले हैं, इसके अलावा कोटा में 5 मरीज, जोधपुर में 25, जैसलमेर में 3 मरीज, जयपुर में 34 मरीज, हनुमानगढ़ में 1 मरीज, दौसा में 3 मरीज, बीकानेर में 1 मरीज, चितौड़गढ़ में 1मरीज, अजमेर में 3 मरीज, झुंझुनूं में 4 मरीज चूरू में 6 मरीज मिले हैं।


Tnxx for comment