नागौर जिले में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता ही जा रहा हैं। जिले में सोमवार को 9 नए कोरोना पॉजिटिव मिल गए, जिसके बाद नागौर प्रशासन की चिंता फिर बढ़ गई हैं। नागौर में पिछले 10 दिनों में एक बार कोरोना का ग्राफ रुक सा गया था, लेकिन अब वापस धीरे धीरे कोरोना ग्राफ में व्रद्धि होती जा रही हैं। रविवार को जिले में 3 मरीज मिले, सोमवार को 9 मरीज मिले, जिसके बाद नागौर जिले में मरीजों की कुल संख्या 131 हो गई हैं। सोमवार को मिले मरीजों में 6 मरीज बासनी गांव के रहने वाले हैं, वही 1 मरीज नावां के इंदोखा गांव का बताया जा रहा हैं, वही 2 मरीज कुम्हारी गांव के बताए जा रहे हैं।
नागौर जिले के बासनी गांव, परबतसर , नावां, जायल, लाडनूं आदि क्षेत्रों में अब तक कोरोना के मरीज मिल चुके है। जिले में अब तक कोरोना से 2 लोगों की मौत हो चुकी हैं। वही नागौर जिले में 109 लोग अब तक कोरोना से ठीक भी हो गए हैं। नागौर जिले में अब 20 कोरोना एक्टिव मरीज हैं।

Tnxx for comment