राजस्थान प्रदेश में सुबह-सुबह मिले 72 नए कोरोना मरीज, जाने कहाँ-कहाँ मिले यह मरीज?

INC News
0
जयपुर, राजस्थान।



राजस्थान प्रदेश में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा हैं, प्रदेश में आज सुबह 72 नए कोरोना मरीज मिले हैं, जिसके बाद प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या 7100 हो गई हैं। प्रदेश में हर दिन 200-300 मरीज मिल रहे हैं। राजस्थान प्रदेश में अभी तक 163 लोगों की कोरोना से मौत हो गई हैं, वही 3856 मरीज कोरोना से ठीक भी हो गए हैं, जिनमें से 3420 लोगों को अपने घर भी भेज दिया गया हैं।

प्रदेश में अब 3081 कोरोना मरीज एक्टिव हैं। आज पाली में सबसे ज्यादा 25 कोरोना मरीज मिले, वही सीकर में भी आज सुबह 22 मरीज मिले हैं, इसके अलावा अलवर में 5 मरीज, कोटा में 7 मरीज, सवाईमाधोपुर में 1, धौलपुर में 1 मरीज मिले हैं। 

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default