नागौर में रविवार को एक ही दिन में मिले 47 नए कोरोना मरीज, एक दिन में सर्वाधिक मरीज मिलने का रिकॉर्ड

INC News
0
नागौर, राजस्थान।



नागौर जिले में कोरोना का संक्रमण बहुत ज्यादा बढ़ता जा रहा हैं। जिले में रविवार को एक साथ 47 मरीज मिले, जिसके बाद नागौर में एक दिन में सबसे ज्यादा मरीज मिलने का रिकॉर्ड टूट गया, वही शनिवार को भी नागौर में एक साथ 40 केस मिले थे, इस स्थिति के हिसाब से नागौर बड़ा कोरोना हॉटस्पॉट बनता जा रहा हैं। हर दिन नागौर में इस तरह मरीज मिलना काफी चिंताजक हैं। जिले में अब तक 343 मरीज हो चुके है। पिछले 1 सफ्ताह में 100 से ज्यादा मरीज मिल गए हैं।


रविवार को नागौर के बासनी गांव में 26 मरीज मिले, कुम्हारी गांव में 3 मरीज मिले, बडी खाटू में 4 मरीज, मकराना में 1मरीज, गच्छीपुरा में 5, लाडनूं में 1 मरीज, डीडवाना में 3 मरीज, रियाबड़ी में 1 मरीज, परबतसर में 2 मरीज और मुंडवा में 1 मरीज मिला, जिसके बाद नागौर में मरीजों की संख्या 343 हो गई, जिले में अब तक 7 लोग कोरोना के कारण मौत का शिकार हो गए हैं, वहीं अब तक 135 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default