दिल्ली।
हाल ही में फरवरी में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने भारत का दौरा किया था, इस दौरे के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति और व्हाइट हाउस ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को ट्विटर पर फॉलो करना शुरू किया था। व्हाइट हाउस ने हमारे PMO को भी फॉलो करना शुरू किया था। उस समय मीडिया में यह खबर भी चली थी कि व्हाइट हाउस सिर्फ 13 लोगों को फॉलो करता हैं, जिसमे पीएम मोदी शामिल है। कई लोगों ने इसको पीएम मोदी की ताकत बताया तो किसी ने अमेरिका के साथ अच्छे रिश्ता होना बताया।
लेकिन अब व्हाइट हाउस और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पीएमओ को वापस अनफॉलो कर दिया हैं, जिसके बाद एक बार फिर यह चर्चा शुरू होने लग गई हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ जो अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प पीएम मोदी को अनफॉलो करने लग गए?? यह सवाल काफी उठ रहे हैं। आइये जानते हैं इसका कारण क्या है?
दरअसल जब अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प और व्हाइट हाउस ने पीएम मोदी को फॉलो करना शुरू किया था, तो उसका कारण पीएम मोदी की दोस्ती, रिश्ता या फिर ताकत ऐसा नहीं था। जब भी अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प किसी भी देश में दौरा करते हैं, तो अक्सर वो हर देश के प्रधानमंत्री, बड़े अधिकारियों को फॉलो करते हैं, ताकि वहां के बड़े अधिकारियों के द्वारा किए गए ट्वीट को रिट्वीट भी किया जा सके। यही कारण भारत मे रहा, जब ट्रम्प भारत का दौरा करने आए तब उन्होंने फॉलो किया और अब अनफॉलो कर दिया।

Tnxx for comment