नागौर में अब एक बार फिर से कोरोना का संक्रमण बढ़ते जा रहा हैं। जिले में पिछले 4 दिनों से लगातार कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। मंगलवार को नागौर में 6 नए कोरोना मरीज सामने आए हैं, वही सोमवार को 9 मरीज मिले थे। मंगलवार को नागौर जिले के 2 बड़ी तहसीलों में भी कोरोना पहुंच गया। मंगलवार को नागौर की डीडवाना तहसील के गांव दौलतपूरा में एक मरीज मिला, वही डेगाना तहसील के गांव लुनियास में 2 मरीज पॉजिटिव पाए गए है। डीडवाना और डेगाना के लोग बाहर से आए हुए है।
इसके अलावा नागौर के कुम्हारी गांव में भी 3 मरीज मिले हैं। वही नागौर में एक और मौत कोरोना की वजह से हुई। नागौर के बासनी की बुजुर्ग महिला ने मंगलवार को जोधपुर में दम तोड़ दिया। नागौर में कुल 3 मौत हो चुकी हैं। नागौर में 109 मरीज वापस ठीक हो गए हैं, वही नागौर में कुल 137 मरीज हो गए हैं। अब तक नागौर, जायल, लाडनूं, परबतसर, कुचामन, नावां, डीडवाना और डेगाना में कोरोना पहुंच गया हैं।

Tnxx for comment