राजस्थान में आज दोपहर तक मिले 152 नए मरीज, राजस्थान का आंकड़ा 4278 हुआ

INC News
0
जयपुर, राजस्थान।

Add caption


राजस्थान प्रदेश में कोरोना का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा हैं, प्रदेश में आज दोपहर तक 152 नए कोरोना मरीज आए हैं। आज राजस्थान एक दिन में सबसे ज्यादा कोरोना मरीजों का रिकॉर्ड तोड़ सकता हैं। अब तक एक दिन में सर्वाधिक 157 मरीज का रिकॉर्ड हैं, आज प्रदेश में दोपहर तक 152 मरीज आ गए है। शाम तक यह आंकड़ा काफी ऊँपर जा सकता हैं। प्रदेश में 152 मरीज मिलने के बाद मरीज़ोकी कुल संख्या 4278 हो गई हैं, वही राजस्थान में आज 3 मौत हुई, जिसके बाद कुल मौतों की संख्या 120 हो गई हैं।

राजस्थान में अब तक कुल 2459 मरीज कोरोना से ठीक हो गए है। आज प्रदेश के बांसवाड़ा, भरतपुर, दौसा में 1-1 मरीज मिला, धौलपुर में 3 मरीज, जयपुर में 49 मरीज, जालौर में 28 मरीज, जोधपुर में 3 मरीज, झुंझुनूं में 1 मरीज, टोंक में 1 मरीज, कोटा में 3 मरीज, नागौर में 1 मरीज, पाली में 24 मरीज, राजसमंद में 7 मरीज, सवाईमाधोपुर में 6, उदयपुर में 22 मरीज मिले हैं।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default