राजस्थान प्रदेश में आज 250 नए मरीज सामने आए हैं, जिसके बाद राजस्थान प्रदेश का आंकड़ा 5757 तक पहुंच गया हैं। राजस्थान के 31 जिलों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी हैं। राजस्थान प्रदेश के जयपुर और जोधपुर में सबसे ज्यादा मरीज हैं। इन जिलों को मिलाए तो लगभग आधे मरीज इन्हीं 2 जिलों के हैं। राजस्थान के जयपुर में अब तक 1640 मरीज सामने आ चुके हैं, वही जोधपुर जिले में अब तक 1082 मरीज सामने आ गए हैं। इस प्रकार इन दो जिलों में कुल 2772 मरीज हैं। यानी कि 47% मरीज इन्हीं दो बड़े शहरों में है।
राजस्थान प्रदेश में आज 1 आदमी कोरोना की वजह से यह दुनिया छोड़ गया हैं, जिसके बाद प्रदेश में कुल मरने वाले लोगों की संख्या 139 हो गई हैं, वही प्रदेश में आज 14 मरीज कोरोना से ठीक भी हुए हैं, जिसके बाद राजस्थान में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 3232 हो गई हैं।

Tnxx for comment