नागौर जिले में आज फिर कोरोना विस्फ़ोट हो गया हैं, जिले में आज सुबह-सुबह फिर 17 नए मरीज मिल गए हैं, कप मंगलवार को भी सुबह 16 मरीज मिले थे। मंगलवार पूरे दिन में 22 मरीज सामने आए थे। नागौर में अब मरीजों की संख्या ने 200 का आंकड़ा पार कर लिया हैं। अब जिले में कुल मरीजों की संख्या 213 हो गई हैं। नागौर में पिछले 2-3 दिनों से कोरोना का कहर काफी बढ़ गया हैं। जिले के गांवों से अब बहुत ज्यादा मरीज सामने आ रहे हैं, जो कि चिंता का विषय बन गया हैं।
नागौर में अब तक कोरोना से 5 लोगों की मौत हो गई हैं, वही कोरोना से 116 लोग ठीक भी हो गए है। नागौर जिले की सभी 13 तहसीलों में कोरोना के मरीज मिल चुके है, जिसके कारण पूरा नागौर अब रेड जॉन में आ गया हैं, जिले के सभी बड़े शहरों में मरीज़ो की भरमार होती जा रही हैं। इस समय जितने भी मरीज सामने आ रहे हैं, यह सभी प्रवासी लोग है, जो अभी लॉक डाउन के बाद अपने गांव आये हैं।

Tnxx for comment