बाड़मेर में आज हुआ बड़ा कोरोना विस्फ़ोट, एक साथ मिले 17 नए मरीज, 50 हुई मरीजों की संख्या

INC News
0
बाड़मेर, राजस्थान।



राजस्थान प्रदेश में अब कोरोना बहुत तेजी से बढ़ रहा हैं। आज राजस्थान के बाड़मेर में भी बड़ा कोरोना विस्फोट हुआ है, बाड़मेर में इतने दिन बहुत धीमी गति से कोरोना बढ़ रहा था, लेकिन आज सुबह बाड़मेर में 17 नए कोरोना मरीज मिले हैं, जिसके बाद बाड़मेर में कोरोना मरीजों की संख्या 50 पहुंच गई हैं। बाड़मेर में मिले सभी 17 मरीज बाड़मेर के समदड़ी के ही हैं। समदड़ीमें पहले भी केस आ चुके हैं और आज समदड़ी में 17 मरीज और मिल गए हैं, यह खबर बाड़मेर के लिए काफी चिंताजक हैं।

हालांकि अभी बाड़मेर अन्य जिलों की तुलना में काफी ज्यादा अच्छा है, बाड़मेर में बहुत कम संक्रमण है। बाड़मेर में कोरोना से अभी एक भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई हैं। वही अभी तक जिले में सिर्फ 1 कोरोना मरीज पॉजिटिव से नेगेटिव हुआ हैं, इस मरीज को घर भी भेज दिया गया हैं।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default