सुबह-सुबह नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ट्विटर पर करने लगे नम्बर 3 पर ट्रेंड

INC News
0
नागौर, राजस्थान।



आज सुबह-सुबह नागौर से सांसद और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के मुखिया हनुमान बेनीवाल ट्विटर पर ट्रेंड कर रहे हैं, फिलहाल हनुमान बेनीवाल भारत मे तीसरे नम्बर पर ट्रेंड कर रहे हैं, उनके नाम को लेकर अब तक 22,500 ट्वीट हो चुके हैं। दरअसल आज ही के दिन पिछली साल लोकसभा चुनाव का परिणाम आया था और हनुमान बेनीवाल नागौर से सांसद बने थे। इसी बात को लेकर रालोपा कार्यकर्ताओं ने ट्विटर पर 'MP बेनीवाल एक साल बेमिसाल' लिखकर ट्वीट करना शुरू किया और चंद मिनटों में यह ट्वीट राष्ट्रीय ट्वीट करने लग गया।



रालोपा कार्यकर्ताओं सांसद हनुमान बेनीवाल को सांसद के रूप में एक साल का कार्यकाल पूरा करने पर बधाइयां भी दे रहे हैं, साथ ही में लिख रहे हैं कि हनुमान बेनीवाल ने लोकसभा में दमदार उपस्थिति दर्ज करवाई तो साथ ही में प्रदेश और देश के बड़े मुद्दों पर सक्रियता भी दिखाई। युवाओं ने हनुमान बेनीवाल को राजस्थान के 25 सांसदों में सर्वश्रेष्ठ बताया हैं। हम आपको बता दे कि हनुमान बेनीवाल राजस्थान के क्षेत्रीय पार्टी राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के संयोजक हैं, लोकसभा चुनाव में हनुमान बेनीवाल ने अपनी पार्टी और भाजपा के गठबंधन से कांग्रेस की ज्योति मिर्धा को चुनाव हराकर लोकसभा में उपस्थिति दर्ज करवाई थी।
Tags

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default