राजस्थान प्रदेश में कोरोना के बीच अब टिड्डी ने हालात चिंताजक बना दिये है। पाकिस्तान की ओर से प्रदेश में लगातार टिड्डी की आवक हो रही हैं। राजस्थान के 14 जिलों में अब तक टिड्डी दल पहुंच चुके है, वही कई नए टिड्डी दल भी राजस्थान में आने वाले हैं। पिछली साल भी प्रदेश में लगातार टिड्डी दल आए थे, लेकिन वो सिर्फ सीमावर्ती क्षेत्रों में ही थे, इस बार टिड्डियाँ राजस्थान के मध्य तक पहुंच गई हैं। अब टिड्डियाँ राजस्थान होते हुए मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश तक पहुंच रही हैं। इन दिनों किसानों के खेतों में हरी सब्जियां, बाजरा जैसी फसलें हैं, उनको बैठते ही टिड्डियाँ चौपट करती जक रही हैं।
राजस्थान में बढ़ता टिड्डी का प्रकोप, प्रदेश के 14 जिलों में टिड्डियाँ पहुंच चुकी हैं।
Saturday, May 23, 2020
0
जयपुर, राजस्थान।
राजस्थान सरकार लगातार टिड्डियाँ से निपटने की कोशिश में हैं, लेकिन टिड्डियाँ के दल काफी संख्या में आ रहे हैं। मुख्यमंत्री गहलोत ने अब पीएम मोदी को पत्र भी लिखा हैं, ताकि केंद्र से और अधिक सहायता मिल सके। अब तक प्रदेश के बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर, श्रीगंगानगर, चूरू, सीकर, नागौर, दौसा, चित्तौड़गढ़, पाली, जालौर, झुंझुनूं, भीलवाड़ा व जयपुर जिले के कुछ हिस्सों में टिड्डी दल पहुंच चुके हैं।
Tags

Tnxx for comment