नागौर में कोरोना ने हालात काफी चिंताजक बना दिये हैं। नागौर में हर दिन दर्जनों मरीज मिल रहे हैं। आज सुबह-सुबह नागौर में 17 नए कोरोना मरीज मिले हैं, वही शुक्रवार को भी नागौर में 28 मरीज मिले थे। अब नागौर में कुल मरीजों की संख्या 274 हो गई हैं, जिले में इस तरह बढ़ते कोरोना ने प्रशासन को भी चिंता में डाल दिया हैं, दूसरी ओर जिले की सभी तहसीलों में कोरोना मरीज मिलना शूरू हो गए हैं। पिछले 1 सफ्ताह में नागौर में 100 नए मरीज मिल गए है।
नागौर में अब तक 5 लोग मौत का शिकार भी हो गए हैं, जबकि अभी तक जिले में 126 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं, आज वाले मरीज नागौर में किस क्षेत्र से है, इस बात का अभी खुलासा नहीं हुआ हैं, लेकिन इन दिनों ज्यादातर मरीज प्रवासी लोग ही मिल रहे हैं, जो दूसरे प्रदेशों से वापस लौटे हैं।

Tnxx for comment