शुक्रवार का दिन फिर राजस्थान के लिए रिकॉर्ड तोड़ने वाला ही रहा, शुक्रवार को भी राजस्थान में एक दिन में सबसे ज्यादा केस मिलने का रिकॉर्ड टूट गया। शुक्रवार को एक साथ 213 नए कोरोना मरीज मिले, जिसके बाद राजस्थान में कोरोना मरीजों की संख्या 4747 हो गई हैं। हालांकि राजस्थान में शुक्रवार को अच्छी खबर यह रही कि इस दिन कोई मौत नहीं हुई। फिलहाल राजस्थान में मौत का आंकड़ा 125 हैं, वही राजस्थान में शुक्रवार को 91 मरीज ठीक हुए, जिसके बाद ठीक होने वाले लोगों का आंकड़ा 2729 हो गया हैं।
शुक्रवार को अजमेर में 5,बारां में 1, भरतपुर-बाड़मेर में 1-1 मरीज, चित्तौड़गढ़ में 9 मरीज मिले। वहीं चूरू में 2, दौसा में 4, डूंगरपुर में 1, हनुमानगढ़ में 2, जयपुर में 23(1385),जैसलमेर में 6मरीज मिले। शुक्रवार को जालौर में 5, झुंझुनूं और करोली में 1-1 मरीज, जोधपुर में 31(986), कोटा में 48(318), नागौर में 2, पाली में 13, राजसमंद में 3, सीकर में 7, उदयपुर में 38 मरीज मिले।

Tnxx for comment