शुक्रवार को राजस्थान प्रदेश में 267 नए कोरोना मरीज मिले, जिसके बाद राजस्थान में कोरोना मरीजों की संख्या 6500 के पास पहुंच गई हैं, अभी राजस्थान में कुल 6494 मरीज हो गए हैं। शुक्रवार को राजस्थान में 2 लोगों ने कोरोना की वजह से दम तोड़ दिया, जिसके बाद कुल मरने वाले लोगों की संख्या 153 हो गई हैं, वही शुक्रवार को राजस्थान में 195 लोग ठीक हुए, जिसके बाद राजस्थान में कुल 3680 लोग अब तक कोरोना से ठीक हो गए है।
शुक्रवार को राजस्थान के पाली में 30 मरीज, जयपुर में 29, डूंगरपुर और नागौर में 27-27, जोधपुर में 21 मरीज मिले हैं। वही कोटा में 20, सिरोही में 18, बाड़मेर में 14, उदयपुर में 12, बांसवाड़ा में 9, धौलपुर और सीकर में 8-8 मरीज मिले। भीलवाड़ा में 7, अजमेर-जालौर और झुंझुनूं में 6-6, भरतपुर और चूरू में 4-4, जैसलमेर में 3, दौसा और प्रतापगढ़ में 2-2, राजसमंद-बीकानेर और चित्तौड़ में 1-1 मरीज मिले।

Tnxx for comment