नागौर जिले से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं, नागौर जिले में आज दोपहर बाद एक बड़ा कोरोना ब्लास्ट देखा गया हैं, जिले में 28 नए कोरोना मरीज मिले हैं, जिसके बाद नागौर में कोरोना मरीजों की संख्या 257 हो गई हैं, वही नागौर जिले में अब तक 5 कोरोना मरीजों की मौत भी हो गई हैं। वही अब तक 126 लोग कोरोना से ठीक भी हो गए हैं। नागौर जिले की सभी तहसीलों में कोरोना मरीज मिल चुके हैं।
आज नागौर में बासनी गांव में 14 मरीज मिले हैं, 3 नए मरीज लाडनूं में मिले हैं, 6 मरीज कुम्हारी गांव में मिला हैं, 1 मरीज मेड़ता में मिला हैं, वही 1 मरीज डीडवाना तहसील में मिला हैं,इसके अलावा रियाबड़ी, परबतसर और मकराना में भी 1-1 मरीज मिला हैं। नागौर जिले ने हर दिन काफी संख्या में मरीज बढ़ रहे हैं, जो चिंता का विषय बन चुका हैं। अब गांवों में भी कोरोना मरीज मिलना शुरू हो गया हैं।

Tnxx for comment