नागौर को गहलोत सरकार का बड़ा तोहफा, अब नागौर में ही होगी Covid की जांच।

INC News
0
नागौर, राजस्थान।



कोरोना संक्रमण के बीच नागौर जिले के लिए एक बड़ी खबर सामने आई हैं। अब गहलोत सरकार ने नागौर जिले में कोरोना की जांच के आदेश दिए हैं। इसके लिए राजस्थान सरकार ने 135 लाख रुपये जारी कर दिए है। इतने दिन नागौर से सैम्पल जयपुर या फिर जोधपुर भेजे जाने पड़ते थे, जिससे सैम्पल का रिजल्ट आने में भी परेशानी का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब यह सुविधा नागौर में ही हो गई हैं। नागौर में हर दिन 250 सैम्पल की जांच की जाएगी। यह जांच नागौर जिला अस्पताल में होगी, राजस्थान सरकार ने कोरोना जांच किट अस्पताल को उपलब्ध करवा दिए है।

हम आपको बता दे कि राजस्थान सरकार ने राज्य के सभी मेडिकल कॉलेजों को कोरोना जांच के आदेश दे दिए हैं। नागौर जिला अस्पताल अजमेर मेडिकल कॉलेज के नेतृत्व में कोरोना जांच करेगा। नागौर में अब तक 158 कोरोना मरीज आ चुके हैं। जिले में 3 लोगों की मौत भी हो चुकी हैं, वही 115 लोग कोरोना से ठीक भी हो गए हैं।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default