गुरुवार को भी राजस्थान प्रदेश में 200 से ज्यादा कोरोना मरीज पाए गए। गुरुवार को प्रदेश में 206 नए मरीज मिले, जो अब तक एक दिन में मिलने वाले मरीजों की सबसे ज्यादा संख्या हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड 202 पर था, जो बुधवार को ही टूटा था। गुरुवार को फिर 206 मरीज मिलने से यह रिकॉर्ड टूट गया। अब राजस्थान में कुल मरीजों की संख्या 4534 हो गई हैं। राजस्थान में गुरुवार को 4 लोगों की मौत हो गई, जिसके बाद राजस्थान में कुल मौतों की संख्या 125 हो गई हैं। गुरुवार को राजस्थान में 65 लोग कोरोना से ठीक हो गए थे, जिसके बाद अब कुल रिकवर हुए मरीजों की संख्या 2638 हो गई हैं।
गुरुवार को जयपुर में 20(1362), जोधपुर में 36(955) मरीज मिले। इसके अलावा उदयपुर में 59(316) मरीज, जालौर में 22(64), नागौर में 17(156) मरीज मिले। इसके अलावा अलवर-करौली-कोटा-डूंगरपुर में 1-1 मरीज, राजसमंद-चूरू में 4-4 मरीज, पाली-झुंझुनूं में 5-5 मरीज, अजमेर-सीकर में 7-7 मरीज, बाड़मेर-सिरोही 8-8 में मरीज मिले।


Tnxx for comment