नागौर में अब कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा हैं। जिले में रविवार से हर दिन नए मरीज सामने आ रहे हैं। नागौर में आज एक बार फिर 16 नए मरीज सामने आये है। नागौर में अब मरीजों की कुल संख्या 155 हो गई हैं। यह आंकड़ा जिले के लिए काफी बढ़ा हैं। नागौर जिले में अब तक 3 लोग कोरोना की वजह से मौत का शिकार भी हो गए है। जिले में जगह-जगह पर कोरोना मरीज मिलते जा रहे हैं। आज नागौर के बासनी में 10 मरीज मिले, तो डेह में 4 मरीज मिले, 1 मरीज लूणसरा गांव में मिला, वही रियाबड़ी के देवगढ़ में 1 मरीज मिला। इसके अलावा कुम्हारी में भी 1 मरीज आज मिला।
रविवार के बाद नागौर में हर दिन कोरोना मरीज मिल रहे है। नागौर जिले की डीडवाना तहसील, नागौर तहसील, जायल तहसील, परबतसर तहसील, नावां तहसील, रियाबड़ी तहसील, डेगाना तहसील, कुचामन तहसील में कोरोना पहुंच गया हैं। जिले में खींवसर तहसील, मेड़ता तहसील और मकराना तहसील ही कोरोना से बची हुई हैं। नागौर के गांवों में भी कोरोना पहुंच गया हैं।

Tnxx for comment