पाली लोकसभा से पूर्व सांसद रहे और समाजसेवी बद्री राम जाखड़ ने कोरोना महामारी के लिए राजस्थान सीएम फन्ड में एक बड़ा योगदान दिया हैं। बद्री राम जाखड़ ने सीएम रिलीफ फन्ड में 11 लाख जमा करवाये, यह राशि प्रवासियों राजस्थानी लोगो को अपने प्रदेश लाने के लिए दी गई हैं। बद्री राम जाखड़ के इस सहयोग से उनके समर्थक उनका आभार जता रहे हैं। हम आपको बता दे कि बद्री राम जाखड़ पाली से सांसद रह चुके है, हालांकि इस बार लोकसभा चुनाव में भी पाली से बद्री राम जाखड़ को ही टिकट मिला था, लेकिन वो पी पी चौधरी से चुनाव हार गए थे।

Tnxx for comment