राजस्थान प्रदेश में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा हैं। प्रदेश में रविवार को भी 106 नए कोरोना मरीज मिले, जिसके बाद प्रदेश में मरीजों की संख्या 3800 से ज्यादा हो गई हैं। प्रदेश में अब मरीजों की कुल संख्या 3814 हो गई हैं। वही राजस्थान में अब तक 108 मौत हो गई हैं, वही राजस्थान में 2241 लोग अब तक कोरोना से ठीक हो गए है। प्रदेश में रिकवरी करने वाले लोगों का आंकड़ा सबसे अच्छा है।
रविवार को राजस्थान के अजमेर में 9 मरीज, बारां में 2, बीकानेर में 1, डूंगरपुर में 1 मरीज और जयपुर में 23 मरीज मिले। इसके अलावा जालौर में 1 मरीज, जोधपुर में 11 मरीज, कोटा में 17 मरीज, नागौर में 3 मरीज, पाली में 2 मरीज, राजसमंद में 1 मरीज, सिरोही में 1मरीज, टोंक में 4 मरीज, उदयपुर में 30 मरीज मिले हैं, वही रविवार को राजस्थान में 2 लोगों की मौत कोरोना से हो गई हैं।


Tnxx for comment