नागौर में आज मिले 2 मरीज, वही आज नागौर में 1 कोरोना मरीज और 1 कोरोना संदिग्ध की मौत

INC News
0
नागौर, राजस्थान।


नागौर जिले में आज कोरोना के 2 मामले सामने आए हैं, इसके बाद नागौर में कोरोना मरीजों की संख्या 174 हो गई हैं। जिले में आज 1 महिला की मौत भी हो गई हैं। यह महिला नागौर के डीडवाना उपखंड के गांव सिंगरावट की रहने वाली थी, कुछ दिन पहले ही यह महिला पॉजिटिव पाई गई थी, जिसने आज जयपुर में दम तोड़ दिया हैं। वही रियाबड़ी के भेंसडी कला गांव में आज 1बुजुर्ग व्यक्ति ने दम तोड़ दिया हैं, यह व्यक्ति अहमदाबाद से आया था और स्कूल में क्वारेंटीन था। अब मृतक का सैम्पल भिजवाया गया हैं।

नागौर में रविवार को भी 11 मरीज मिले हैं। वही नागौर में अब तक 4 लोगों की मौत हो गई है और 115 लोग कोरोना से ठीक हो गए हैं। नागौर के सभी तहसीलों में अब कोरोना पहुंच गया, सिर्फ खींवसर तहसील ऐसी है, जहां अभी तक कोई कोरोना मरीज नहीं मिला हैं।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default