नागौर जिले में लगातार बढ़ते हुए संक्रमण को लेकर आज नागौर जिला परिषद में एक मीटिंग रखी गई। मीटिंग में नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल शहीत नागौर जिले के आला अधिकारी और नागौर के जन प्रतिनिधि शामिल हुए। इस बैठक में डीडवाना विधायक चेतन डूडी, मेड़ता विधायक इंदिरा देवी बावरी, खींवसर विधायक नारायण बेनीवाल और नागौर विधायक मोहनराम चौधरी शामिल हुए, इसके अलावा नागौर जिला कलेक्टर दिनेश यादव, पुलिस अधीक्षक, सीईओ जिला परिषद सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
इस मीटिंग में जिले में कोरोना संक्रमण को रोकने, क्वारेन्टीन सेंटर में सुधार, जिले में पानी और बिजली के मुद्दे, कानून व्यवस्था में सुधार जैसी समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। हम आपको बता दे कि नागौर जिले में अब तक 174 कोरोना मरीज मिल चुके हैं, वही जिले में अब तक कोरोना से 4 लोगों की मौत हो चुकी हैं। नागौर जिले की सभी 13 उपखण्डों में से अब तक 12 उपखण्डों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी हैं।

Tnxx for comment