नागौर जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं। नागौर में आज 10 नए कोरोना मरीज सामने आए हैं। आज नागौर के मकराना तहसील में भी कोरोना पहुंच गया हैं। मकराना के गुणावती गांव और माताभर गांव में 2 कोरोना मरीज मिले हैं। इसके अलावा आज 5 मरीज बासनी गांव में भी मिले हैं, वही एक मरीज आज लाडनूं में मिला हैं। इसके अलावा एक मरीज जायल के डेह में मिला हैं, वही एक मरीज नागौर के छिला गाँव मे मिला हैं।
इस प्रकार नागौर में 10 मरीज मिलने के बाद जिले में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 171 हो गई हैं। नागौर जिले में अब तक 3 लोग कोरोना के कारण मौत का शिकार भी हो गए हैं, वही 115 लोग ठीक भी हुए है। नागौर में सिर्फ खींवसर तहसील को छोड़कर बाकी सभी 12 तहसीलों में कोरोना पहुंच गया हैं। इतने दिन मकराना कोरोना की पहुंच से दूर था, लेकिन आखिरकार आज कोरोना वहां भी पहुंच गया।

Tnxx for comment