नागौर में आज सुबह मिले 8 नए मरीज, 221 पर पहुंचा नागौर का आंकड़ा

INC News
0
नागौर, राजस्थान।




नागौर जिले में आज सुबह 8 नए मरीज मिले हैं, जिसके बाद नागौर जिले का आंकड़ा 221 पर पहुंच गया हैं। बुधवार को नागौर जिले में 17 मरीज मिले थे। हर दिन जिले में लगातार मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही हैं। नागौर में अब तक 5 लोगों की कोरोना से मृत्यु हो गई हैं। वही नागौर में अब तक 126 लोग कोरोना से ठीक हो गए है। नागौर में आज मरीज कहा से मिले हैं, अभी इसका खुलासा नहीं हुआ हैं। बुधवार को मिले 17 मरीजों में से 16 नागौर के बासनी गांव के ही थे।

नागौर में इन दिनों कई प्रवासी लोग दूसरे राज्यों से आए हैं, जिसके कारण कोरोना मरीजों की संख्या में काफी इजाफा देखा गया हैं। जिले की सभी 13 तहसीलों में कोरोना मरीज मिल चुके हैं। नागौर जिला अभी रेड जॉन में शामिल है।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default