भारत में कोरोना ने छुआ 1 लाख का आंकड़ा, अब हालात हो सकते हैं भारत मे बेकाबू

INC News
0
दिल्ली।



आज भारत मे कोरोना महामारी ने 1 लाख का आंकड़ा छु लिया हैं। भारत मे अब कोरोना मरीजों की संख्या 101,261 हो चुकी हैं। भारत में आज सुबह 933 नए कोरोना मरीज मिले हैं। भारत मे आजकल हर दिन 5000 से ज्यादा केस मिलते जा रहे हैं, अब भारत में हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। मजदूरों के पलायन के कारण कोरोना मरीजों में काफी बढ़ोतरी देखी गई हैं, अभी भी मजदूर दूसरे प्रदेशों में फंसे हुए, ऐसे में उनका पलायन लगातार जारी हैं और इसी के साथ कोरोना भी बढ़ता जा रहा हैं। मई अंतिम तक कोरोना मरीजों की संख्या का आंकड़ा चोंकाने वाला हो सकता हैं। 

भारत मे अब तक कोरोना से 3164लोगों की मौत हो गई हैं, आज सुबह ही 8 लोगों की मौत हुई हैं। वही भारत मे लगभग 40,000 लोग कोरोना से ठीक हुए है, यह एक राहत की खबर हैं। भारत दुनिया मे 11 वे स्थान पर है, सबसे आगे अमेरिका हैं, अकेले अमेरिका में कोरोना के 15.50 लाख मरीज हैं। वही अगर दुनिया की बात करे तो दुनिया मे अब तक 48 लाख कोरोना मरीज मिल चुके है, तो 3 लाख 20 हजार कोरोना की वजह से मर चुके हैं।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default