नागौर में सुबह-सुबह कोरोना विस्फ़ोट, एक साथ मिले नागौर में 16 मरीज

INC News
0
नागौर, राजस्थान।



नागौर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं, नागौर में आज सुबह-सुबह ही बड़ा कोरोना विस्फ़ोट हुआ है। नागौर में पिछले 12 घण्टे में 16 नए कोरोना मरीज मिल गए हैं। सुबह 9 बजे की रिपोर्ट में एक साथ 16 मरीज मिलना नागौर के लिए चिंताजक खबर हैं। इन मरीजों में से 4 मरीज नागौर के लाडनूं के रहने वाले है, सभी एक ही परिवार के रहने वाले हैं, यह पूरा परिवार अहमदाबाद से आया था, इस परिवार का एक सदस्य तीन पहले पॉजीटीव हुआ था, आज पूरा परिवार पॉजिटिव पाया गया हैं, हालांकि यह परिवार क्वारेन्टीन सेंटर में था।



इसके अलावा बाकी के 12 मरीज कहाँ के हैं, इसका खुलासा अभी नहीं हुआ हैं। नागौर में 16 मरीज मिलने के बाद नागौर में कोरोना मरीजों की संख्या 190 हो गई हैं, यह जिले के लिए बड़ी चिंता की बात हैं। वही नागौर में कोरोना से अब तक 4लोगों की मौत हो चुकी हैं, तो 116 मरीज कोरोना से ठीक भी हुए है।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default