राजस्थान में पहली बार कोरोना ने तोड़ा बड़ा रिकॉर्ड, पहली बार राजस्थान में एक दिन में 300 से ज्यादा मरीज मिले

INC News
0
जयपुर, राजस्थान।



सोमवार को राजस्थान में कोरोना ने एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया हैं। राजस्थान में पहली बार एक दिन में सबसे ज्यादा मरीज मिलने का रिकॉर्ड टूट गया हैं, सोमवार को राजस्थान में एक दिन में 305 कोरोना के नए मरीज मिले हैं, जिसके बाद राजस्थान में कोरोना मरीजों की संख्या 5500 से भी ऊँपर निकल गई हैं, राजस्थान में अब कुल मरीजों की संख्या 5507 हो गई हैं। राजस्थान में सोमवार को 7 मौत हुई, जिसके बाद राजस्थान में कुल मौतों की संख्या 138 हो गई हैं। वही राजस्थान में अब तक 3218 कोरोना मरीज पॉजीटीव से नेगेटिव हो गए है।

सोमवार को राजस्थान के जयपुर में 47 मरीज, डूंगरपुर में 64 मरीज, जोधपुर में 35 मरीज,  जालौर और भीलवाड़ा में 25-25 मरीज मिले हैं, इसके अलावा उदयपुर में 21 मरीज, जैसलमेर में 12 मरीज, बाड़मेर में 11 मरीज, राजसमंद में 10 मरीज, भरतपुर-बीकानेर-सीकर-सिरोही में 6-6 मरीज मिले हैं, वही चित्तौड़-दौसा में 5-5 मरीज, बांसवाड़ा-पाली में  4-4 मरीज, धौलपुर में 3 मरीज, झुंझुनूं-टोंक-कोटा-नागौर में 2-2 मरीज, अजमेर में 1 मरीज और बीएसएफ का एक जवान कोरोना पॉजिटिव मिला हैं।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default