राजस्थान प्रदेश में कोरोना का ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रहा हैं, प्रदेश में मरीजों की संख्या 3300 से ज्यादा हो गई हैं। बुधवार को राजस्थान प्रदेश में 159 नए कोरोना मरीज मिले हैं, जिसके बाद कुल मरीजों की संख्या 3317 हो गई हैं। प्रदेश में अब 30 जिलों में कोरोना पहुंच चुका है। राजस्थान के जालौर में कल बुधवार को कोरोना की पुष्टि हुई हैं। वही राजस्थान में कोरोना की वजह से अब तक 93 मौत हो गई हैं। बुधवार को राजस्थान में 4 लोगों की मौत हुई थी। राजस्थान प्रदेश में अब तक 1739 लोग कोरोना से ठीक भी हो गए है।
बुधवार को राजस्थान के अजमेर में 5, अलवर में 3, भरतपुर में 1 , चितौड़गढ़ में 1, जालौर में 3, धौलपुर में 2, डूंगरपुर में 2 , जयपुर में 43 नए मरीज मिले हैं, इसके अलावा झालावाड़ में 3 , जोधपुर में 50, करौली में 1 मरीज, पाली में 12 नए मरीज, राजसमंद में 1 मरीज, सवाईमाधोपुर में 1 मरीज, सीकर में 1 मरीज और बीएसएफ के 30 नए मरीज मिले हैं।

Tnxx for comment