Big News:- राजस्थान के जोधपुर में 30 BSF जवान मिले कोरोना पॉजिटिव

INC News
0
जोधपुर, राजस्थान।



राजस्थान प्रदेश में कोरोना का संक्रमण हर दिन बढ़ता ही जा रहा हैं। प्रदेश में कोरोना मरीजो की संख्या 3317 हो गई हैं। बुधवार को राजस्थान में 159 मरीज मिले। लेकिन इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई हैं। जोधपुर में 30 बीएसएफ के जवान कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। यह सभी जवान दिल्ली से ड्यूटी करके जोधपुर लौटे थे, जिसके बाद इन जवानों को अलग से रखा गया था, लेकिन जब बुधवार को इनके सैम्पल की जांच हुई तो 30 जवान पॉजिटिव पाए गए हैं।

बुधवार को बीएसएफ के 68 जवानों के सैम्पल टेस्ट किए गए, जिनमें 30 जवानों के सैम्पल पॉजिटिव मिले थे। हालांकि यह जवान अलग से ही रह रहे थे, जिस कारण यह जवान किसी से मिले नहीं थे। ऐसे में संक्रमण आगे नहीं फैल पाया होगा। अब इन जवानों को अस्पताल में शिफ्ट किया हैं, जहां इनका इलाज किया जा रहा हैं।


Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default