आंध्रप्रदेश के विशाखापत्तनम में लीक जहरीली गैस, 8 लोगों की मौत और 1000 लोग हुए शिकार

INC News
0
आंध्रप्रदेश।

कोरोना के बीच आन्ध्रप्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं। आंध्रप्रदेश के विशाखापत्तनम में एक बड़े प्लांट से गैस लीक का मामला सामने आया हैं। इस जहरीली गैस के कारण करीब 8 लोग मर चुके हैं, वही 1000 से ज्यादा लोग बीमार हो गए है। बीमार लोगों को अस्पताल में ले जाया जा रहा हैं, इस गैस के कारण लोगों के आंखों में जलन हो रही हैं और सांस लेने में भी तकलीफ हो रही हैं। इस घटना के बाद प्रशासन ने इस इलाके को जल्दी से खाली करवाना शुरू कर दिया हैं।



मौके पर कई दमकल विभाग की गाड़ियां भी मौजूद है। इस घटना के बाद पीएम मोदी ने भी इमरजेंसी बैठक बुलाई हैं।जानकारी के अनुसार यह गैस अब तक 20 गांवों में फैल चुकी हैं। लोगों ने अपने आप घरों में कैद किया हैं, लेकिन लोगों को सांस लेने में तकलीफ हो रही हैं।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default