राजस्थान में कोरोना ने तोड़ा रिकॉर्ड, एक दिन में 200 से ज्यादा केस आए

INC News
0
जयपुर, राजस्थान।



बुधवार को राजस्थान में कोरोना ने रिकॉर्ड तोड़ दिया हैं। अब तक राजस्थान में एक दिन में सर्वाधिक 157 केस आने का रिकॉर्ड था, लेकिन बुधवार को यह आंकड़ा 200 से बाहर चला गया। बुधवार को राजस्थान में 202 नए मरीज मिले, जिसके बाद राजस्थान में कोरोना ने नया रिकॉर्ड बनाया हैं। राजस्थान में अब मरीजों की संख्या 4328 हो गई हैं, वहीं बुधवार को राजस्थान में 4 लोगों की कोरोना से मौत हुई, जिसके बाद राजस्थान में मौतों की कुल संख्या 122 हो गई हैं।

राजस्थान में बुधवार को 119 लोग कोरोना से ठीक हो गए, जिसके बाद राजस्थान में कुल ठीक हुए लोगों की संख्या 2573 हो गई हैं। राजस्थान में सबसे ज्यादा कोरोना मरीज जयपुर जिले में हैं, जयपुर में 1342 मरीज हैं, वही दूसरा नम्बर जोधपुर का हैं, जोधपुर में 919 मरीज हैं।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default