आज भारत छू सकता हैं 2 लाख कोरोना मरीजों का आंकड़ा, दुनियां में 7 वें नम्बर पर हैं भारत

INC News
0
दिल्ली।



भारत मे कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा हैं। भारत में वर्तमान में 1 लाख 90 हजार 622 मरीज मिल चुके है, अब हर दिन भारत मे 8 से 9 हजार लोग कोरोना के मिल रहे है। आज रात तक भारत मे कोरोना 2 लाख के आंकड़े को छू सकता हैं। भारत मे 5408 लोग कोरोना से मर चुके है। भारत मे लॉक डाउन 4 में मरीजों की संख्या 49% बढ़ गई, इसका कारण लॉक डाउन में ढील देना ही हैं। अब तो भारत मे लगभग सब कुछ खुल चुका हैं, बाजार भी खुल गए है, जिसके कारण भीड़ काफी बढ़ रही हैं और जैसे जैसे भीड़ बढ़ेगी वैसे ही कोरोना भी बढ़ता जाएगा।

भारत मे महाराष्ट्र और तमिलनाडु में कोरोना के सबसे ज्यादा मरीज हैं। भारत दुनियां में 7 ऐसा देश हैं, जहाँ कोरोना के मरीज सबसे ज्यादा है। पहले नम्बर अभी भी अमेरिका ही हैं। अकेले अमेरिका में 18 लाख से ज्यादा केस हैं, वही पूरी दुनियां में 62 लाख से ज्यादा केस हो गए हैं। दुनियां में कोरोना से 3 लाख 73 हजार लोग मर चुके हैं।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default