राजस्थान प्रदेश में शुक्रवार को 298 नए कोरोना मरीज पाए गए, जिसके बाद राजस्थान में कोरोना मरीजों की संख्या 8365 हो गई। राजस्थान में शुक्रवार को 429 लोग कोरोना से ठीक हुए ,जिसके बाद राजस्थान में कुल ठीक होने वाले लोगों की संख्या 5244 हो गई हैं, वही शुक्रवार को 304 लोगों को घर भी भेज दिया गया। शुक्रवार को 3 लोग कोरोना के कारण मर भी गए, जिसके बाद राजस्थान में कुल मरने वाले लोगों की संख्या 184 हो गई हैं। अब राजस्थान में 2937लोग कोरोना एक्टिव केस हैं।
शुक्रवार को जयपुर में 23 नए मरीज मिले, जोधपुर में 67,भरतपुर में 45, झालावाड़ में 42, नागौर में 19, कोटा में 17,अजमेर और सीकर में 13-13, झुंझुनूं में 12, उदयपुर में 9, चूरू और डूंगरपुर में 6-6मरीज, सिरोही-धौलपुर-हनुमानगढ़ में 5-5 मरीज, जैसलमेर में 4, आलवर-बीकानेर में 2-2 मरीज और चित्तौडगढ़-भीलवाड़ा-पाली में 1-1 मरीज मिला हैं।

Tnxx for comment