चूरू के राजगढ़ थानाधिकारी विष्णुदत्त विश्नोई मामले में अब जांच शुरू होने जा रही हैं, इसकी जांच क्राइम ब्रांच के आईपीएस विकास शर्मा करेंगें। डीजीपी भूपेंद्र सिंह ने 5-6 दिनों में ही पूरी जांच करने के निर्देश दिए हैं। भूपेंद्र सिंह का कहना हैं कि मामला काफी पेचीदा हैं, इसलिए बारीकी से जांच होनी जरूरी हैं। थानाध्यक्ष विष्णुदत्त विश्नोई के पास दो मोबाइल फोन थे, दोनो ही मोबाइल फोन को उसी दिन सील कर दिया गया था, अब दोनों मोबाइल को जांच अधिकारी ही खोलेंगे और मोबाइल के द्वारा हर प्रकार का डाटा निकालकर जांच की जाएगी।
विष्णुदत्त विश्नोई के मोबाइल से 3 महीने की कॉल डिटेल भी निकाली जाएगी और पता लगाया जाएगा कि इन तीन महीनों में सबसे ज्यादा बात विष्णु ने किनसे की और किस सम्बंध में की। इसके अलावा विष्णुदत्त विश्नोई किन केसों की जांच कर रहे थे और उनसे जुड़े हुए लोग कौन थे। इसके अलावा विष्णुदत्त विश्नोई ने रोजनामचा में हर दिन क्या-क्या लिखा था, उसकी भी पूरी जांच की जाएगी। इन सभी मामलों के बाद विष्णुदत्त विश्नोई आत्महत्या प्रकरण में बड़ा खुलासा हो सकता हैं।
वही इस मामले में राजनीतिक पार्टियां भी कूद पड़ी हैं, विपक्षी दल कांग्रेस पर कई आरोप लगा रहे हैं। वही मंगलवार को राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने इस मामले की सीबीआई जांच की मांग करते हुए ट्विटर पर एक बड़ा अभियान चलाया, जो मंगलवार को राष्ट्रीय स्तर पर नम्बर वन ट्रेंड कर रहा था।

Tnxx for comment