लॉक डाउन 3.0 आज पूरा होने जा रहा हैं, लेकिन देश मे इतने बड़े लॉक डाउन के बाद मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही हैं। देश मे अब मरीजों की संख्या 1 लाख के पास पहुंच गई हैं। अब देश मे इससे ज्यादा लॉक डाउन नहीं रख सकते, क्योंकि जो लोग हर दिन कमाकर खाते हैं, उनके लिए अब लॉक डाउन में जीना मुश्किल हो गया हैं। अब सरकार कुछ हद तक लॉक डाउन खोलने जा रही हैं, हालांकि लॉक डाउन रहेगा , लेकिन शर्तों में छूट दी जाएगी।
आज महाराष्ट्र सरकार ने लॉक डाउन को 31 मई तक कर दिया हैं, इसके बाद पंजाब सरकार में भी 31 मई तक लॉक डाउन बढ़ा दिया हैं। वही राजस्थान सरकार भी इसी राह पर है और राजस्थान सरकार ने इस लॉक डाउन को लेकर मंथन पूरा कर लिया हैं। अब सरकार आज शाम तक इसकी घोषणा कर सकती हैं कि राजस्थान में भी 31 मई तक लॉक डाउन रहेगा। मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा हैं कि इस बार लॉक डाउन में ढील दी जाएगी। हम आपको बता दे कि राजस्थान में 5 हजार के पास मरीजों की संख्या पहुंच गई हैं।

Tnxx for comment