जयपुर, राजस्थान।
भारत सरकार ने सोमवार से सभी राज्यों को शराब की दुकानें खोलने का आदेश दिया था, जिसके तहत आज लगभग सभी राज्यों में सुबह शराब की दुकानें खोली गई हैं। सरकार ने शराब की दुकानों के लिए कुछ नियम भी बनाये थे, जैसे सोशियल डिस्टेंस, एक समय पर 5 ही लोग, दुकान का भी निर्धारित समय। लेकिन आज आलम यह रहा कि लोगों ने नियमों को साइड में रखकर शराब के लिए अफरातफरी मचा दी। कई बड़े शहरों में आज 1-1 किलोमीटर लंबी लाइन देखने को मिली।
देश की राजधानी दिल्ली में कश्मीरी गेट इलाके में एक शराब की दुकान के बाहर 2 किलोमीटर लम्बी लाइन लग गई, जिसके कारण पुलिस को लाठियां भी भांजनी पड़ी। लोग शराब के लिए इस कदर बेकाबू हो रहे, जैसे देश मे कोरोना जैसी कोई बीमारी भी नहीं हैं।
कई राज्यों ने शराब के लिए इस हालात को देखते हुए फिलहाल शराब की दुकानों को बंद करने के आदेश जारी किए हैं। राजस्थान सरकार ने भी अगले आदेश तक शराब की दुकानों को बंद करने का आदेश दे दिया हैं। हम आपको बता दे कि राजस्थान में आज सुबह सभी ग्रीन, रेड और ओरेंज जॉन में शराब की दुकानें खुली थी। दुकान खुलने का समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक था।

Tnxx for comment