जाने राजस्थान विधानसभा में कितनी हैं महिला विधायक? राजस्थान विधानसभा में कौन-कौन हैं महिला विधायक?

INC News
0
जयपुर, राजस्थान।



राजस्थान विधानसभा में अभी फिलहाल 24 महिला विधायक हैं। जब 2018 में विधानसभा चुनाव हुए थे, उस समय राजस्थान विधानसभा में 22 महिलाएं विधानसभा पहुंची थी। इसके बाद झुंझुनूं में एक सीट पर उपचुनाव हुआ था, जहां से कांग्रेस की रीटा चौधरी भी विधानसभा पहुंची थी। इसके अलावा 2018 विधानसभा चुनाव के समय अलवर की रामगढ़ सीट पर चुनाव नहीं हुआ था, जहां कांग्रेस की महिला विधायक सफिया जुबैर विधानसभा पहुंची थी। इस प्रकार राजस्थान विधानसभा में फिलहाल 24 महिला विधायक हैं। इससे पहले जब विधानसभा चुनाव 2013 हुआ था, उस समय विधानसभा में 28 महिला विधायक थी।

आइये जानते हैं कि राजस्थान विधानसभा में कौन-कौन हैं महिला विधायक?

भाजपा-

झालरापाटन से पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, अजमेर उतर से अनिता भदेल, अनूपगढ़ से संतोष बावरी, बीकानेर पूर्व से सिद्धि कुमारी, धौलपुर से शोभारानी कुशवाहा,  केशोरायपाटन से चन्द्र कांता मेघवाल, लाडपुर से कल्पना देवी, राजसमंद से किरण माहेश्वरी, सोजत से शोभा चौहान, सुर सागर से सूर्य कांता व्यास हैं।

कांग्रेस- 

ओसियां से दिव्या मदरेणा, बामनवास से इंद्रा मीणा, बगरू से इंद्रा देवी, बानसूर से शंकुतला रावत, जायल से मंजू देवी, जोधपुर से मनीषा पवार, कामां से जाहिदा खान, किशनगंज से निर्मला सहरिया, सादुलपुर से कृष्णा पूनियां, शेरगढ़ से मीना कंवर, सिकराय से ममता भूपेश, मंडावा से रीटा चौधरी, रामगढ़ से सफिया जुबैर।

रालोपा-

मेड़ता से इंदिरा देवी रालोपा से चुनी हुई महिला विधायक हैं।
Tags

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default