बड़ी खबर: राजस्थान प्रदेश में मरीजों की संख्या पहुंची 3000 से भी ऊँपर

INC News
0
जयपुर, राजस्थान।



राजस्थान प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं। प्रदेश में आज दोपहर में मरीजों की संख्या 3000 पहुंच गई हैं। प्रदेश में आज दोपहर 3 बजे तक 130 नए कोरोना मरीज मिले, जिसके बाद राजस्थान ने यह आंकड़ा छुआ हैं। प्रदेश में अब मरीजों की कुल संख्या 3016 छप गई हैं। राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज 15 नए मरीज मिले, जिसके बाद अकेले जयपुर में मरीजों की संख्या 1000 से ऊँपर हो गई हैं। इसके अलावा आज सबसे ज्यादा मरीज राजस्थान के दूसरे सबसे बड़े शहर जोधपुर में मिले हैं, जोधपुर में आज 76 मरीज मिले हैं, जिसके बाद जोधपुर में 708 कोरोना मरीज हो गए है।

इसके अलावा आज अलवर में 1 मरीज, बीकानेर में 1 और धौलपुर में भी एक मरीज मिला है। राजस्थान के चितौड़गढ़ में आज 19 मरीज मिले, जबकि पाली में आज 11 मरीज मिले हैं। आज कोटा में 3 मरीज तो राजसमंद में 2, वही उदयपुर में आज एक मरीज मिला है। राजस्थान प्रदेश में आज  कोरोना के कारण 6 नई मौतें हो गई हैं, जिसके बाद राजस्थान में कुल मौतों की संख्या 77 हो गई हैं, वही राजस्थान में 1396 लोग कोरोना से ठीक हो गए हैं।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default